हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
21-Oct-2021 07:40 AM
PATNA : राजधानी पटना में रोड रेज की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें दो हाईप्रोफाइल लोग आपस में भिड़ गए। यह मामला शास्त्रीनगर थाने के शिवपुरी इलाके का है। पूर्व मंत्री वीणा शाही की बेटी और दामाद के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप सारण कमिश्नर के पति के ऊपर लगा है। आरोप है कि सारण की कमिश्नर पूनम की मौजूदगी में उनके पति समीर ने पटना में कार शोरूम के मालिक हर्षेन्द्र कुमार की पत्नी विदिशा सिंह के साथ धक्का-मुक्की की। विदिशा पूर्व मंत्री वीणा शाही की बेटी हैं। पूनम के ड्राइवर ने हर्षेन्द्र कुमार के साथ मारपीट भी की। इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी हुई।
घटना शास्त्री नगर के शिवपुरी इलाके की है। यहां बुधवार को विदिशा की कार में कमिश्नर की गाड़ी से धक्का लग गया। जब विदिशा ने इसका विरोध किया तो मामला आगे बढ़ गया। इस मामले में विदिशा की तरफ से मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने की कंप्लेन पुलिस में दर्ज कराई गई है। शास्त्रीनगर थानेदार रमाशंकर सिंह ने कहा है कि उन्हें इस मामले में लिखित कम्प्लेन मिली है और जांच के बाद आगे प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विदिशा के मुताबिक उसे शाम में परिवार के साथ बाहर जाना था। उनका चालक सोनू कुमार होंडा कार लगाए हुए था। इसी बीच कमिश्नर की गाड़ी ने मेरे कार में ठोकर मार दी। सोनू ने जब इसका विरोध किया तो उनके चालक और बॉडीगार्ड सोन से उलझ गए। उस वक्त मैं और पति दोनों बालकोनी में थे। पति ने उनके चालक से कहा कि एक तो कार में धक्का मार दिए और फिर उससे उलझ गए। चालक से माफी मांगो। उसपर उनके चालक व बॉडीगार्ड ने कहा कि माफी नहीं मांगेंगे। नीचे आओ तो बताते हैं। पति और मैं दोनों नीचे आई तो चालक व तीन-चार लोग पति से उलझ गए। उनका कॉलर पकड़ लिया। इतना ही नहीं बाद में मैं अपने पति के साथ उनके घर पर मामला को सुलझाने चली गई पूनम भी अपने घर पर थी पूनम के पति ने मुझे धक्का दिया। इस मामले में कंप्लेंट दर्ज होने के बाद सारण कमिश्नर पूनम से उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।