पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
14-Dec-2020 05:41 PM
By Badal
PATNA : पटना के संदलपुर इलाके हुई अंशु उर्फ लक्की किंग की हत्या के मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पटना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आरोपी प्रेमिका, उसके भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है. उसके पिता मोहम्मद नौशाद और दो अज्ञात की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
पटना के पूर्वी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग प्रेमिका साहिबा नाज (बदला हुआ नाम), उसके भाई अमन और फुफेरे भाई मोहम्मद कामरान की गिरफ्तारी हुई है, जो कैशर आलम का बेटा बताया जा रहा है. लड़की के भाई अमन ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि छानबीन चल रही है. आपको बता दें कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में शनिवार की देर रात 16 वर्षीय अंशु उर्फ लक्की किंग की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.

रविवार की सुबह उसका शव मिला था. इस मामले में बताया गया कि एक लड़की के फोन पर वो अंशू घर से निकला था, जो उसकी प्रेमिका है. इस मामले में जानकारी मिली कि 2 बजे रात में साहिबा नाज ने अपने आशिक अंशु को मैसेज कर बुलाया था. फोन कर बुलाने पर मिलने गए किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को गली में फेंक दिया गया. जानकारी मिली कि चापड़ से उसका गला रेता गया था.

इस घटना के बाद उसी दिन देर शाम अंशू की मां आरती देवी ने बहादुरपुर थाना में प्रेमिका, उसके पिता, भाई और फुफेरे भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई. किशोर के चाचा कृष्णदेव साहनी ने बताया कि रात दो बजे लड़की ने फोन करके भतीजे अंशू को बुलाया. वह देर तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो यह स्विच ऑफ मिला. सुबह गली में मछली बेचने वाले ने बताया कि उसका शव अजीमाबाद की गली में पड़ा है. यह सुनकर चाचा पहुंचे तो देखा कि उसकी चापड़ से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई है.

परिजनों के मुताबिक अंशू उर्फ लक्की किंग होम डिलीवरी का काम करता था. होम डिलीवरी के दौरान अजीमाबाद की लड़की से उसकी पहचान हुई. मोबाइल नंबर मिलने पर वह उससे बातचीत कर मैसेज भेजने लगा. पता चलने पर लड़की के भाई ने अंशू को फोन पर बात और मैसेज करने से मना किया. स्वजनों की मानें तो लड़की के भाई ने युवक को देख लेने की धमकी भी दी थी.