Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
28-Oct-2020 02:24 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 71 सीटों पर वोटिंग जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में तीसरी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. पीएम अभी पटना के वेटनरी ग्राउंड में जनता को संबोधित कर रहे हैं. पटना में पीएम मोदी ने मगही में भाषण की शुरूआत की.
पीएम ने पटना की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब लालटेन का अंधेरा हट चुका है और एलईडी का समय आ गया है. बिहार की आकांक्षा अब लगातार बिजली और एलईडी बल्ब की है. पीएम ने कहा कि अटल जी कभी कहते थे कि बिहार में बिजली की परिभाषा ये है कि आती कम है और जाती ज्यादा है.लेकिन अब वो समय चला गया है. अब एलईडी का समय है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में एक समय था जब पासपोर्ट बनाने के लिए पटना आना पड़ता था, पर अब पूरे बिहार में 33 पासपोर्ट केंद्र खोले जा चुके हैं. अब किसी को पासपोर्ट बनाने के लिए पटना आने की जरुरत नहीं है. आगे इसे और भी बढ़ाया जाएगा. पहले अस्पताल में एक डॉक्टर का मिलना दुर्लभ था. अब जगह-जगह मेडिकल कॉलेज और AIIMS जैसी सुविधाओं की आकांक्षा है. पहले गांव-गांव में मांग थी कि किसी तरह खड़ंजा बिछ जाए, अब हर मौसम में बनी रहने वाली चौड़ी सड़कों की आकांक्षा है.
पीएम मोदी ने कहा कि बीते डेढ दशक में बिहार ने नीतीश जी की अगुवाई में कुशासन से सुशासन की तरफ कदम मजबूती से बढ़ाए हैं. एनडीए सरकार के प्रयासों के कारण बिहार ने, असुविधा से सुविधा की ओर, अंधेरे से उजाले की ओर, अविश्वास से विश्वास की ओर, अपहरण उद्योग से अवसरों की ओर का एक लंबा सफर तय किया है.