केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
09-Mar-2020 01:11 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक नियोजित शिक्षक की मौत से उसके घर में मातम छा गया है. शिक्षक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पैसे के अभाव में शिक्षक की मौत हुई है. बिहार में नियोजित शिक्षक पिछले 21 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं. इसको लेकर भी सरकार की कार्यशैली पर कई सारे सवाल खड़ा हो रहे हैं.
घटना पटना जिले की है. जहां खिजरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय नवडीहा में कार्यरत शिक्षक दीनानाथ प्रजापत की मौत के बाद उसके घर में मातमी सन्नाटा छा गया है. शिक्षक की मौत के बाद शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा खोला है. मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर सचिव आर के महाजन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठ रही है.
मृतक की मां का कहना है कि पैसे के अभाव में ही उसके बेटे की जान गई है. उन्होंने कहा कि अगर घर में आज पैसा होता तो उनका बेटा आज जीवित होता. मृतक की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि हड़ताल में जाने के बाद वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे. तबियत खराब होने के बाद पैसे के अभाव में उनका इलाज सही से नहीं हो पाया, क्योंकि घर में पैसा नहीं था.
बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद भी वे रोजाना खिजरसराय में नियोजित शिक्षकों के साथ धरना पर बैठते थे. मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं. इस घटना के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश उतपन्न हो गया है. संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि शिक्षक की मौत होने के मामले में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ आर के महाजन पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.