ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / महापर्व छठ को लेकर घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 104 इन्‍फ्लेटेबल मोटर...

महापर्व छठ को लेकर घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 104 इन्‍फ्लेटेबल मोटर बोटों के साथ NDRF की टीम तैनात

18-Nov-2020 03:54 PM

By BADAL ROHAN

PATNA :राजधानी पटना में छठ महापर्व की व्यापकता को देखते हुए सिर्फ पटना में गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर 7 एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. आज नहाय खाय के दिन सुबह  से ही इन्‍फलैटेबल मोटर बोट एवं अत्‍याधुनिक बचाव उपकरणों के साथ एनडीआरएफ की टीमें छठ घाटों पर मुस्तैदी से अपनी सेवा देने में जुटी है जो कि  21 नवम्‍बर तक रहेगी. टीम  उदयीमान सूर्य के अर्ध्‍य देने तक गंगा नदी के घाटों पर तथा नदी के किनारे बोटों से लगातार श्रद्धालुओं की निगरानी करेगी. ताकि स्‍नान के दौरान होने वाले किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके.


इस बारे में कमांडेंट विजय सिन्‍हा ने बताया कि इस साल छठ पर्व में 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के 400 से अधिक बचावकर्मी 104 इन्‍फलैटेबल मोटर बोटों के साथ दानापुर पीपा पुल घाट से पटना सिटी भट्ठा घाट तक गंगा नदी घाटों पर तैनात की गई है. एनडीआरएफ की टीमें अत्‍याधुनिक बाढ-बचाव उपकरणों से लैस है.


सभी टीमों में प्रशिक्षित गोताखोर, कुशल तैराक व डीप डाईविंग सेट उपल्‍ब्‍ध है. पटना स्थित गांधी घाट में एनडीआरएफ द्वारा टेक हेड क्वार्टर स्‍थापित किया गया है. सभी टीमों के साथ मेडिकल स्‍टाफ पर्याप्‍त मात्रा में आवश्‍यक दवाईयों के साथ मौजूद हैं. गांधी घाट, दीघा घाट पर एनडीआरएफ का मैडिकल कैम्‍प भी स्‍थापित किया गया है. इसके अलावा 03 जलीय एम्‍बुलेंस भी गंगा नदी घाटों के किनारे छठ पूजा के दौरान तैनात की जाएगी ताकि किसी आपात स्थिति में सड़कों पर भीड़ भाड़ या ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर जरूरत मंदों को नदी के रास्ते हॉस्पिटल तक पहुंचाया जा सके. 


एनडीआरएफ की एक टीम को दीदारगंज, पटना में अलर्ट मोड में रखा गया है. एनडीआरएफ के जवान मेगाफोन तथा सीटी के माध्‍यम से श्रद्धालुओं को आगाह करते रहेंगे कि उनके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा नदी में लगाए गए बैरेकेटिंग का उलंघन ना करें. उन्‍होनें श्रद्धालुओं को अगाह किया है कि गंगा नदी में इस समय पानी का बहाव तेज है, इससे श्रद्धालुओं को बचना होगा. 


छठ पूजा के दौरान पटना में अलग-अलग गंगा घाटों पर किसी भी प्रकार की मदद के लिए 9 बटालियन एनडीआरएफ के कंट्रोल रूम व मेडिकल बेस भी स्थापित किए गए है. वहीं कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.म