पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
16-Dec-2020 08:59 PM
PATNA : पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके में मॉब लिंचिंग की एक वारदात हुई है. भैंस चोरी के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला है. भीड़ ने जिस शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, वह वैशाली जिले के देसरी थाना इलाके का रहने वाला था. 32 साल के आलमगीर पर यह आरोप है कि वह एक खटाल से भैंस को चुरा कर ले जा रहा था.
घटना फुलवारीशरीफ स्थित एफसीआई रोड की है, जहां श्रीकांत राय का खटाल है. इस खटाल में तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा रहते हैं. मंगलवार की रात करीब 3:00 बजे उनकी एक खटाल में दो लोग घुसे थे. आवाज सुनकर श्रीकांत राय की नजर भैंस खोल रहे आरोपियों पर पड़ी और वह शोर मचाने लगे. हो हंगामे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. बताया जा रहा है कि लोगों के इकट्ठा होने के बाद एक आरोपी निकल कर भाग गया. जबकि आलमगीर भीड़ के हत्थे चढ़ गया. भीड़ ने बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दी. बाद में पहुंची पुलिस ने आलमगीर को बुरी स्थिति में पटना के पीएमसीएच ले जाकर एडमिट कराया लेकिन उसकी मौत हो गई.
फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी रफीकुल रहमान में बताया है कि आलम कि इसके पूर्व भी मवेशी चोरी के आरोप में जेल जा चुका था. दानापुर थाना इलाके में उसे मवेशी चोरी करते हुए पकड़ा गया था. उसके खिलाफ दानापुर थाने में मामला भी दर्ज है. जेल से छूटने के बाद भी उसने अपनी आदत नहीं बदली और मवेशी छुड़ाने के मकसद से ही वह फुलवारीशरीफ पहुंचा था अब मॉब लिंचिंग से उसकी मौत के बाद पुलिस से उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने आलमगीर की पिटाई की थी.