बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
22-Mar-2020 08:20 AM
PATNA : राजधानी पटना में दूध की कोई किल्लत नहीं है। जनता कर्फ्यू के पहले शनिवार की शाम पटना में दूध और ब्रेड की शॉर्टेज की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग दुकान के बाहर दूध और ब्रेड तलाशते नजर आए। जिस किसी ने सुना कि दूध की कमी हो गई है वह भी दूध की तलाश में निकल पड़ा। हालांकि कॉम्फेड ने स्पष्ट कर दिया है कि दूध और बाकी अन्य उत्पादों की कोई कमी नहीं है।
जनता कर्फ्यू के दिन भी राजधानी पटना में सुधा की तरफ से दूध की सप्लाई की गई है। राजधानी के महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर सुधा के अधिकारी खुद मिल्क पार्लर पर खड़े हैं। दरअसल पटना सहित राज्य के अन्य शहरों में दूध की सप्लाई एक नियमित मात्रा में की जाती है लेकिन जनता कर्फ्यू को लेकर लोग पहले से ही घरों में दूध को स्टोर कर लेना चाहते थे इसी वजह से कई लोगों को दूध नहीं मिला।
कॉम्फेड ने साफ कर दिया है कि पटना में दूध की सप्लाई पहले की तरह ही जारी रहेगी। इसके साथ-साथ राज्य भर में मिल्क प्रोडक्ट भी मिलते रहेंगे। पटना के मिल्क पार्लर पर सुबह से ही दूध बिक्री के लिए रखा हुआ है। इसलिए अगर आपको भी ऐसा लगता है कि पटना में दूध की कोई किल्लत है तो इस गलतफहमी को दूर कर लीजिए। अफवाहों पर ध्यान कम दीजिए और कोरोना संकट के बीच खाद्य सामानों को स्टोर करने की प्रवृत्ति को खत्म करिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कह चुके हैं कि इस देश में खाद्यान्न की कोई समस्या नहीं है लेकिन लोगों को अफरा तफरी से बचना होगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...