देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
19-May-2020 07:18 AM
By SUSHIL KUMAR
PATNA : पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के चांदमारी रोड में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतका का नाम पिंकी कुमारी बताया जा रहा है और वह चांदमारी रोड में किराए के मकान में रहकर मेडिकल कंपटीशन की तैयारी कर रही थी. पिंकी मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के इलाके की रहने वाली है. लॉकडाउन के कारण पिंकी पटना में ही किराए के कमरे में फंस गई थी, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात वह अपनी मां और पापा से बात की थी. पास में ही रहने वाला उसका चचेरा भाई भी उसके पास ही आया हुआ था. रात 9 बजे भाई अपने घर चला गया. सब से अच्छे से बात करने के बाद वह अपने रूम में सोने को चली गई. सोमवार की सुबह जब देर तक उसने किसी का फोन नहीं उठाया तो उसके परिवार वालों ने भाई को उसके घर भेजा. जहां उसका शव कमरे में लटकते हुए मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला.