राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
28-Nov-2020 10:03 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. राजधानी पटना में बड़े ही जोरशोर के साथ मास्क चेकिंग अभियान में चलाया जा रहा है. पटना में अब तक 4 लाख रुपये से भी ज्यादा की राशि लोगों से वसूली जा चुकी है.
पटना प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुल 811 व्यक्तियों से 1,58,808 के जुर्माना राशि की वसूली की गई. इसे मिलाकर अब तक कुल 2957 लोगों से 4,02,150 की जुर्माना राशि की वसूली की गई. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के द्वारा आज 269 व्यक्तियों से 13450 रुपए की जुर्माना राशि की वसूली की गई.
पटना वरीय पुलिस अधीक्षक के विभिन्न थाना अंतर्गत आज 79 व्यक्तियों से 3950 रुपए की वसूली की गई. जबकि पुलिस अधीक्षक यातायात के स्तर से मास्क ड्राइवर के तहत 130 व्यक्तियों से 6500 की वसूली की गई और वाहन जांच के तहत 117 व्यक्तियों से 1,24,100 की वसूली की गई. इतना ही नहीं जिला स्तरीय धावा दल के द्वारा 216 व्यक्तियों से 10800 की वसूली की गई.
पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जांच अभियान में तेजी लाने और लोगों के बीच जागरूकता अभियान कायम रखने का निर्देश दिया है. डीएम ने जिला वासियों से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क का अनिवार्य प्रयोग करने और 2 गज की सामाजिक दूरी कायम रखने का निर्देश दिया है. साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने और सावधान रहने की अपील की है.