मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा
20-May-2020 03:12 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पटना के डीएम कुमार रवि ने आज अचानक शहर में खुली दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने दुकानों का कोरोना संक्रमण के दौरान लागू किए प्रोटोकॉल का किसी भी कीमत पर पालन करने का निर्देश दिया।
डीएम कुमार रवि पटना की सड़कों पर निकले तो वे सबसे पहले एग्जीविशन रोड स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट पहुंते इसके बाद वे प्लैनेटोरियम के पास स्थित आदित्य विजन पहुंचे। तमाम दुकानों में उन्होनें लॉकडाउन के प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क-सेनेटाइजर के इस्तेमाल की सख्त हिदायत दी। उसके बाद वे बेली रोड की तरफ बढ़ गये।
एग्जीविशन रोड के डोमिनोज रेस्टोरेंट के जायजे के क्रम में डीएम ने कहा कि खाद्य निरीक्षक की जांच के बाद रेस्टोरेंट्स के द्वारा होम डिलीवरी की अनुमति दी जा रही है।उन्होनें कहा कि डिलीवरी ब्वॉय का समुचित सैनिटाइजेशन हो, रेस्टोरेंट का नियमित एवं अच्छे तरीके से साफ सफाई हो , वहां काम करने वाले कर्मियों में से किसी को भी सर्दी ,खांसी एवं बुखार की शिकायत नहीं हो।
डीएम ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि दुकानों में कर्मियों द्वारा सोशल डिस्टेंस का अनुपालन, मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग, दुकानदार एवं ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन आदि की समुचित व्यवस्था रहे। डीएम ने अपने निरीक्षण के दौरान ज्य़ादातर दुकानों में तय मापदंडों को पूरा करते पाया। डीएम के साथ पटना सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया,डीपीआरओ प्रमोद कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।