देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
18-May-2020 09:28 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जिलाधिकारी ने दुकानों को खोलने को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश को लेकर पटना डीएम कुमार रवि ने कई प्रकार की दुकानों को खोलने की सशर्त अनुमति दी है. राजधानी में अब ड्राई क्लीनिंग की दुकान, फर्नीचर की दुकान, बर्तन की दुकान, साइकिल की दुकान, स्पोर्ट्स की दुकान खोलने के निर्णय लिए हैं.
जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि ये दुकाने सप्ताह के सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को शाम 6 बजे तक खुलेंगी. जिले में वाहनों के बारे में पूर्व का प्रतिबंध लागू रहेगा. इस क्रम में किताब की दुकान, चश्मा की दुकान ,स्टेशनरी की दुकान,इलेक्ट्रिकल गुड्स की दुकान ,इलेक्ट्रॉनिक दुकानें पहले से जारी आदेश के मुताबिक खुलेंगी. साथ ही पहले से जारी आदेश के अनुसार ही रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी का कार्य जारी रहेगा.
पटना डीएम ने कहा कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा तथा मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लॉक डाउन की अवधि में सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक खेल और मनोरंजन आदि समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा. भीड़-भाड़ की गतिविधि पर रोक रहेगी.