ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

Home / news / पटना में कल भी नहीं चलेगा ऑटो और ई-रिक्शा, 4 दिन से लोगों...

पटना में कल भी नहीं चलेगा ऑटो और ई-रिक्शा, 4 दिन से लोगों को हो रही भारी परेशानी

04-Sep-2023 10:12 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन आज चौथे दिन भी बंद रहा। कल शिक्षक दिवस के दिन भी परिचालन नहीं होगा। ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बस के इंतजार में लोग घंटों खड़े दिखे। पटना जंक्शन से ऑटो स्टैंड हटाने के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया गया। ऑटो चालकों ने वैकल्पिक स्टैंड की व्यवस्था किये जाने की मांग की। 


ऑटो व ई-रिक्शा चालक संघ के अलावे फुटपाथ दुकानदार संघ ने आह्वान किया है कि कल शिक्षक दिवस के मौके पर पटना जंक्शन से विभिन्न रूटों पर चलने वाले ऑटो का परिचालन बाधित रहेगा। इस दौरान पटना जंक्शन के फुटपाथ दुकानदार भी अपनी मांगों को लेकर दुकान बंद रखने का फैसला लिया है। वही ऑटो संघ ने पहले की तरह परमिट जारी करने, फुटपाथ पर दुकान लगाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने, ऑटो स्टैंड की व्यवस्था करने, ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने की मांग की है। 


ऑटो संघ ने आह्वान किया है कि 6 सितंबर तक पटना के विभि्न्न रूटों पर चलने वाले ऑटो और ई- रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना तो करना पड़ ही रहा है आगे भी दो दिनों तक इस समस्या को झेलना होगा। ऑटो नहीं चलने से लोग सिटी बस पर आश्रित हो गये हैं। बस में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बस में यात्रा करने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को भी भारी समस्या हो रही है। कई घंटे खड़े होकर बस का इंतजार लोग कर रहे हैं लेकिन बस में भारी भीड़ रहने के कारण सीट तक नहीं मिल पा रहा है। लोग खड़े होकर यात्रा करने को विवश हैं। ऑटो चालकों की हड़ताल की वजह से छात्र-छात्राओं को भी भारी समस्या हो रही है।