Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
26-Aug-2023 07:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा से निकलकर सामने आ रही है जहां एक अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुस गई। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है।
दरअसल, फतुहा थाना के कंचनपुर गांव के पास नयका रोड स्थित दनियावां बिहटा शरमेरा पथ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसा। झोपड़ी पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल उसे दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया।
इधर, इस घटना में घायल युवक की पहचान कंचनपुर के युगल यादव के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। उधर घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। बताया जाता है कि ट्रक नयका रोड से बेलदारीचक की ओर जा रहा था।