ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / पटना में इस समय दिखेगा चंद्रग्रहण, पढ़ें जरूरी बातें

पटना में इस समय दिखेगा चंद्रग्रहण, पढ़ें जरूरी बातें

30-Nov-2020 04:47 PM

PATNA : आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा. इसकी शुरुआत दोपहर 01 बजकर 02 मिनट पर होगी. ग्रहण शाम 05 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि पटना में यह शाम पांच बजे से 5:22 बजे तक कुल 22 मिनट तक ही दिखाई देगा. पटना में चंद्रग्रहण देखने के लिए श्रीकृष्ण साइंस सेंटर में खास इंतजाम किये गए हैं. साइंस सेंटर में टेलिस्कोप के जरिये चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा. 


बता दें कि चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 18 मिनट और 11 सेकंड तक रहेगा. यह अपराह्न 3:13 बजे अपने चरम पर रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और एशिया में दिखाई दे सकता है. भारत में यह बिहार, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में दिखाई देगा. जानकारों के अनुसार, यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा. भारत में इस ग्रहण का असर कुछ खास नहीं होगा. साल का आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो 14 दिसंबर 2020 को पड़ेगा. 


बताया जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची, सूई आदि किसी भी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ग्रहण के दौरान वे सोने, खाने-पीने, नहाने और किसी की भी बुराई करने से परहेज करें. ज्योतिषीय मान्‍यता है कि गर्भवती महिलाओं को सूतक काल में बगैर हाथ-पैर मोड़े हाथ में नारियल लेकर बैठना चाहिए और ग्रहण के बाद स्नान कर नारियल को जल में बहा देना चाहिए.