Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
16-Mar-2023 07:45 AM
By First Bihar
PATNA : देश के कई हिस्सों में जी-20 समूह की बैठक आयोजित हो रही है। अब यह बैठक पटना में आगामी 22 और 23 जून को होने वाली है। यह बैठक के लिए सम्राट अशोक कंन्वेंशन केंद्र का चयन किया गया है। इसको लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का जिम्मा कला संस्कृति एवं युवा विभाग को दिया गया है। जिसके बाद अब राज्य के मुख्य सचिव ने बैठक की है।
दरअसल, जी-20 समूह यूरोपीय संघ और 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है। जी20 शिखर सम्मेलन में इसके नेता हर साल जुटते हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा करते हैं। इसका गठन साल 1999 में हुआ था। साथ ही यह एक मंत्रिस्तरीय मंच है, जिसे जी7 द्वारा विकसित एवं विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग से गठित किया गया था। इस मंच की सबसे बड़ी बात यह है कि हर साल शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं की आपस में मुलाकात करते हैं।
मालूम हो कि, जी-20 समूह में 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए और यूरोपीय संघ शामिल है। ऐसे में अब यह बैठक पटना में होने वाला है। पटना में इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिनिधियों को पटना समेत बोधगया, राजगीर और वैशाली आदि जगहों के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत करने की तैयारी आदि पर विसतार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पारंपरिक तरीके से प्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले यह बैठक बिहार में 6 मार्च और 7 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी। इन बैठकों को लेकर बिहार सरकार ने काफी तैयारी की थी। जी20 की यह बैठकें बिहार के गया, राजगीर और नालंदा में आयोजित की गई थी।