ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / पटना : 24 घंटे के अंदर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, बहन का लड़के...

पटना : 24 घंटे के अंदर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, बहन का लड़के से बात करना नापसंद था, इसलिए मार डाला

03-Nov-2020 08:39 AM

PATNA : धनरुआ थाने के छाती गांव में शनिवार की देर रात 18 साल के शोभा कुमारी की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए साफ कर दिया कि भाई ने ही बहन की हत्या की थी. 

बबलू यादव ने कड़ाई से पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने कबूल कर लिया कि  उसकी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था, मना करने के बाद भी उसकी बहन समझ नहीं रही खी, जिसके बाद बहन की हरकतों से तंग आकर उसने ही अपनी बहन की हत्या की थी. घटना में उपयोग की गई पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

आरोपी बबलू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अक्सर मोबाइल से किसी लड़के से बात करती थी. कई बार उसने बहन को मना किया पर वह नहीं समझी. शनिवार की रात घर में उसकी मां और पत्नी थी. पिता और छोटा भाई ट्रक की रखवाली करने पभेड़ी मोड़ गए थे. जब रात में उसकी नींद खुली तो देखा उसकी बहन फोन से बात कर रही है. बाद में जब वह सो गई तो मौका देखकर उसने देसी पिस्तौल से उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और पिस्तौल को छुपा दिया. लेकिन पुलिस ने उसकी हरकत देख कर पूछताछ की तो वह टूट गया और बहन की हत्या की बात कबूल कर ली.