पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
21-Dec-2020 07:53 AM
PATNA : पटना में एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है. घटना धनरूआ थाना इलाके की है, जहां पटना -गया मुख्य मार्ग पर एक विक्षिप्त युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और फिर बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इन तीन युवकों ने शनिवार की शाम घटना को अंजाम दिया.
रविवार की सुबह पुलिस ने इस युवती का शव बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विक्षिप्त युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह लड़की सांडा से किस्तीपुर गांव के बीच हर दिन सड़क किनारे घूम कर लोगों से खाना मांगती थी. ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम 3 युवकों ने इसे पकड़ लिया और फिर पास की झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. सभी आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने युवती का शव बरामद करने और पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद फिलहाल इसे दुष्कर्म का मामला मानने से इनकार किया है. धनरूआ थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने कहा है कि विक्षिप्त महिला का शव बरामद हुआ है लेकिन फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है.