ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

पटना में घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, 6 दिन पहले भी अपराधियों ने घर में घुसकर पीटा था

पटना में घर के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, 6 दिन पहले भी अपराधियों ने घर में घुसकर पीटा था

18-Oct-2021 07:43 AM

PATNA : पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इस बात की पोल तो दुर्गा पूजा के दौरान खुल चुकी है। पहले मॉडल की हत्या उसके बाद पटना सिटी में एक युवक की हत्या और अब दशहरा बीतने के बाद राजधानी पटना में एक और छात्र की हत्या को अंजाम दिया गया है। ताजा मामला बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के मंदिरी सामने आया है। एक युवक की यहां अपराधियों ने घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी है। 


अरवल के रहने वाले रंजय शर्मा के इकलौते बेटे विवेक को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी जब वह अपने घर के पास था। 6 दिन पहले भी विवेक के ऊपर हमला हुआ था। घर में घुसकर अपराधी किस्म के युवकों ने विवेक और उसकी बहन की पिटाई कर डाली थी। तब विवेक इस मामले की कम्प्लेन करने पुलिस में जा रहा था लेकिन एक स्थानीय नेता और कुछ लोगों के समझाने पर उसने एफआईआर दर्ज नहीं कराई। लेकिन 6 दिन के बाद ही विवेक की हत्या उन्हीं अपराधियों ने कर डाली। घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम तकरीबन 7 बजे विवेक अपने घर के पास खड़ा था तभी चार-पांच लड़कों ने मिलकर उसे पीट डाला। विवेक मोबाइल पर अपने किसी दोस्त को कॉल कर बुलाने लगा तो एक अपराधी ने उसके सिर में गोली मार दी। 


विवेक अपनी मां और बहन के साथ मंदिरी इलाके के बापू नगर में किराए के एक मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक के विवेक हर सुबह गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने जाता था। क्रिकेट खेलने के विवाद में ही एक 11 अक्टूबर को विवेक और उसके साथियों के साथ दक्षिणी मंदिरी के आदर्श नाम के एक युवक का विवाद हुआ था। विवेक और उसके साथियों ने तब आदर्श को पीटा भी था। आदर्श ने बाद में दूसरे लड़कों को बुलाया और घर में घुसकर विवेक और उसकी बहन को पीटा था। 11 अक्टूबर को हुई इस घटना के बाद विवेक पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराना चाहता था लेकिन एक स्थानीय नेता ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। अब विवेक की मां को इसी बात का मलाल है कि मां कह रही है कि पहले मारपीट की घटना के बाद अगर उसने एफआईआर दर्ज करा दी होती तो मेरे बेटे की जान नहीं जाती। फिलहाल पुलिस ने घटना के बाद अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी निहार भूषण के मुताबिक जिस गली में वारदात हुई वहां सीसीटीवी नहीं है। इसके बावजूद हम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।