ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / पोस्टर की राजनीति में कांग्रेस नहीं रहना चाहती है पीछे, फिर पोस्टर जारी...

पोस्टर की राजनीति में कांग्रेस नहीं रहना चाहती है पीछे, फिर पोस्टर जारी कर आरक्षण पर उठाया सवाल

14-Feb-2020 09:17 PM

By Rahul Singh

PATNA: बिहार की राजनीति में पोस्टर वार जारी है. आज कांग्रेस ने एक और नया पोस्टर जारी किया है. पोस्टर पर साजिश पार्टी 3, आरक्षण खत्म लिखा हुआ है. पोस्टर पर स्लोगन लिखा हुआ है कि जब-जब भाजपा संग नीतीश कुमार,तब तब होते साजिश अपार. 

इस पोस्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जब भाजपा संघ नीतीश कुमार तब तब साजिश होती है. नीतीश कुमार जब रेल मंत्री थे उस समय गोधरा कांड हुआ था. वही, साजिश नंबर दो में उन्होंने कहा कि CAA जैसे उन्मादी फैसले को लेकर राज्यसभा में नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ दिया है. लेकिन अब आरक्षण खत्म किया जा रहा है.

RJD और JDU के बीच जारी है पोस्टर वार 

RJD और JDU के बीच इन दिनों पोस्टर वार जारी है. एक के जवाब में दूरी पार्टी पोस्टर जारी कर रही है. इन पोस्टर के माध्यम से ही एक दूसरे पर अधिक निशाना साधा जा रहा है. इस पोस्टर वार में पार्टी के छोटे नेता अधिक एक्टिव हैं. वह पोस्टर पर अपना चेहरा चमकाने को लेकर दोनों दलों के नेता नया-नया पोस्टर जारी कर रहे हैं. ऐसे में पार्टी के सीनियर नेताओं को भी कोई एतराज नहीं हैं. इन दोनों के बीच कांग्रेस भी पोस्टर जारी कर अपनी मौजूदगी जता रही है.