मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
12-Jul-2023 03:32 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाना एक ट्रैफिक पुलिस को काफी महंगा पड़ गया। मामला पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनीसाबाद-गोलंबर के पास स्थित चितकोहरा पुल का है। जहां बीच सड़क एक ट्रैफिक जवान की भिड़ंत एक हवा हवाई के चालक से हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा वाले ने ट्रैफिक पुलिस की पिटाई कर दी। इस दौरान चितकोहरा पुल पर अफरा-तफरी मच गयी।
ट्रैफिक वाले को पीटता देख किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर लिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट की यह घटना 11 जुलाई की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक रॉन्ग साइड की ओर जबरन जा रहा था। वहां खड़ा ट्रैफिक जवान सुबोध कुमार यह सब देख रहा था। उसने जब ई-रिक्शा चालक को रोका तो वो ट्रैफिक जवान से भिड़ गया और बीच सड़क दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट होने लगी।
इस दौरान ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवान सुबोध कुमार का वर्दी भी फट गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को अलग किया। जिसके बाद ट्रैफिक जवान ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर गर्दनीबाग थाने लाया। जहां पुलिस ने पूरी घटना की लिखित शिकायत करने की बात ट्रैफिक जवान से कही।
टैफिक जवान सुबोध ने बताया कि जब वह ई-रिक्शा वाले को हटने के लिए कहा तो उसने कॉलर पकड़ ली और मारपीट करना लगा। इस दौरान उसने शर्ट का बटन भी तोड़ डाला। जबकि ई-रिक्शा वाले का कहना था कि टेम्पू वाला आगे अपनी ऑटो रोका हुआ था। उसकों बोलने के वजाय ट्रैफिक वाले हमकों बिना मतलब का गाली देने लगे। हम वर्दी पर हाथ नहीं उठाए हैं।
बता दें कि वायरल यह वीडियो 11 जुलाई 2023 यानी मंगलवार की बतायी जा रही है जो पटना ट्रैफिक पुलिस और ई-रिक्शा चालक के बीच झगड़े का वीडियो है। ई-रिक्शा वाले का कहना था कि ट्रैफिक जवान बिना मतलब का गाली गलौज कर रहा था। कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ फिलहाल यह जांच का विषय है। ट्रैफिक जवान की शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
पटना से शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट