ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / पटना में दारोगा के बेटे ने की आत्महत्या, होटल में पार्टी मनाने गया...

पटना में दारोगा के बेटे ने की आत्महत्या, होटल में पार्टी मनाने गया था, कमरे में मिली डेड बॉडी

15-Nov-2020 08:03 PM

PATNA : राजधानी पटना में एक दारोगा के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके की है. जहां पाटलिपुत्र गौतम होटल के कमरा नंबर 103 में दारोगा के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अमन कुमार (21) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अमन मूल रूप से वैशाली जिले के दनियावां का रहने वाला है, जो पटना में रहकर बैंक की नौकरी के लिए तैयारी करता था. 


मृतक के पिता बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर कार्यरत हैं. वह फिलहाल जहानाबाद स्थित बीएमपी में पोस्टेड हैं. इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दीपावली के दिन सुबह के साढ़े 11 बजे वह घर से दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था. दोपहर साढ़े 12 बजे वह होटल पहुंचा था. उसके बाद वह कमरे से बाहर ही नहीं निकला.


रविवार को जब होटल के कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया तो कमरे के अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. बाद में होटल के कर्मियों को पता चला की अम्न ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी. जब पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़ा तो उन्होंने देखा कि अमन का शव पंखे से लटका हुआ है.


बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक की डेड बॉडी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.