ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में जिंदा जलाकर महिला की हत्या, दहेज के लिए ससुराल वालों ने...

पटना में जिंदा जलाकर महिला की हत्या, दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला

12-Feb-2020 10:06 PM

By SUMITKUMAR

PATNA : दहेज प्रथा को लेकर बिहार सरकार चाहे कितने भी मुहीम चला ले. लेकिन महिलाओं के साथ ऐसी बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक महिला को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों के ऊपर लगा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां करड़िया दरियापुर गांव में ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए बहू को जिंदा जलाकर मार डाला. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान बाइपास थाना के मर्चा गांव के रहने वाले अशर्फी पासवान की बेटी लाडो कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि लाडो की शादी डब्लू पासवान के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 29 अप्रैल 2016 को हुई थी. शादी के दिन बाद से ससुराल के लोग एक बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे. उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण ही उन्होंने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. 


मृतक महिला के पिता के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. जिसमें पति डब्लू पासवान, सास मन्नू देवी, ससुर सिद्धनाथ पासवान, देवर बब्लू कुमार, भैसुर सुधीर पासवान, गोतनी अमृति देवी और ननद नीरू कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने बहू को जान से मारने के लिए जला दिया था. जिसमें वह जख्मी हो गई थी. उसकी इलाज पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रही थी. इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया है. नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है. अन्य आरोपी ससुराल वालों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.