Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
27-Apr-2021 04:52 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. राजधानी में कोरोना का कहर लगातार जारी है. कोरोना से संक्रमित कृषि पदाधिकारी की मौत हो गई है. उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
राजधानी पटना के नौबतपुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा (56) की कोरोना से मौत हो गई है. अरुण कुमार शर्मा कई दिनों से बीमार थे. इन्हें इलाज के लिए पटना के जक्कनपुर स्थित श्री राज ट्रस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर इनके इलाज में जुटे हुए थे. लेकिन मंगलवार की दोपहर इलाज के क्रम में इनका निधन हो गया.
आपको बता दें कि उधर बिहार के मोतिहारी में भी स्टेट बैंक के मैनेजर की मौत हो गई है. जहां हरसिद्धि स्थित स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की कोरोना से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीन पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
गौरतलब हो कि इससे पहले बीते दिन सोमवार को 24 घंटे के भीतर 67 लोगों की मौत हुई थी. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 16 मरीजों की मौत हुई. कल सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 16 लोगों की मौत हुई. जबकि गया और मुजफ्फरपुर में सात-सात लोगों की जान गई. इसके अलावा भागलपुर में पांच और नालंदा में चार लोगों की मौत हुई. कई ऐसे जिले हैं, जहां एक ही दिन में दो-दो लोगों की मौत कोरोना से हुई.
एनएमसीएच में एपिडेमियोलॉजिस्ट और नोडल अफसर डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि आज 54 नए संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया. जबकि 35 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ अपने घर वापस लौट गए. उन्होंने ने आगे बताया कि डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी 16 शवों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया.