ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / पटना में संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार के पार, AIIMS के डॉक्टर समेत...

पटना में संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार के पार, AIIMS के डॉक्टर समेत 71 नए कोरोना पॉजिटिव

04-Jul-2020 07:40 AM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. राजधानी पटना बिहार का पहला जिला है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई है.  शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से  जारी किए गए अपडेट के अनुसार पटना में 71 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसमें AIIMS के एक डॉक्टर भी शामिल हैं.  इसके साथ ही पटना में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़तक 1016 हो गई है. 

इनमें से एक्टिव मरीज की संख्या 563 है. वहीं अबतक 442 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं. वहीं अबतक 11 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. पिछले चार दिनों में पटना में 325 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं. लगातर मिल रहे नए केस को लेकर सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि जहां स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ां 44.3 हो गया है. लेकिन इस से घबराने की जरुरत नहीं है. ऐसे हालात में बहुत जरुरी हो तभी घर से निकलें. बिना मास्क के कहीं भी बाहर नहीं निकले. 

पटना के बोरिंग रोड, दानापुर, नौबतपुर, दनियावां, पुनपुन, कंकड़बाग, पालिगंज, कुम्हरार, पटना सिटी समेत कई इलाकों से ये मरीज मिले हैं. वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है.शुक्रवार को सबसे अधिक नौबतुर में 19,  दानापुर में 10, दनियावां में 8, एसकेपुरी में 4, कंकड़बाग-कुम्हरार  में , फुलवारीशरीफ में दो, पटना सिटी में 5,  नकटा दियारा- पुनपुन और बख्तियारपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं.