BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
23-May-2020 01:55 PM
PATNA : पटना जिला में कोरोना का कहर बरप रहा है। बिहार में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले इसी जिले में हैं। फिर सात नये मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब 200 से काफी करीब पहुंच गया है।
पटना जिले में अभी-अभी सात नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पटना जिले में मरीजों का आंकड़ा 193 हो गया है। पटना के दुल्हिनबाजार में 3, पटना सिटी के आलमगंज में 2, मालसलामी में एक और बख्तियारपुर में 1 कोरोना का मरीज मिले हैं। दुल्हिन बाजार से 65 और 68 साल के दो बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं जबकि 27 साल की एक महिला यहां कोरोना संक्रमण का शिकार पायी गयी है। इधर पटना सिटी के आलमगंज में 26 और 45 साल के मरीज मिले हैं जबकि मालसलामी से 48 साल का व्यक्ति कोरोना की चपेट में आया है। वहीं बख्तियारपुर में 21 साल का युवक कोरोना पॉ़जिटिव मिला है।
बता दें कि राजधानी में शुक्रवार को आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले थे। संक्रमित में एक धनरुआ बाकी अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत के रहने वाले हैं। कोरोना पॉजिटिव सभी चार मई को सूरत से ट्रक पर सवार होकर पटना लौटे थे। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार को मरीजों का आंकड़ां 186 पर पहुंच गया था।
बताया जा रहा है कि अथमलगोला प्रखंड के फुलेलपुर म्योरा पंचायत व अन्य स्थानों पर रहने वाले करीब 60 लोग गुजरात के सूरत से ट्रक पर सवार होकर चार मई को पटना लौटे थे। इसके बाद पांच मई को उन्हें फौजदार सिंह प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य जांच में पहले आठ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन ने सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सूरत से लौटे लोगों में से सात और संक्रमित निकले। क्यों कि सभी सीधे क्वारंटाइन किए गए थे इस लिए वायरस की चेन नहीं बन पाई है।
इधर दानापुर थाने की न्यू मिथिला कॉलोनी शांति नगर में आर्मी जवान की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुक्रवार को शांति नगर की गली को सील कर दिया गया। सीओ महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक महीने पहले सेना का जवान छुट्टी पर आया था। सेना जवान की गर्भवती पत्नी ने पिछले 20 मई को सैनिक की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। सैनिक अस्पताल में जवान की पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव पायी गयी। वहीं नवजात शिशु की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।