बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
29-Mar-2020 07:20 AM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के भले ही अब तक 11 मामले सामने आए हों लेकिन राजधानी पटना में कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है। लगभग दो लाख से ज्यादा पटनावासी इस वक्त डेंजर जोन में है। पटना के अलग-अलग इलाकों में जिस तरह कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उसके बाद जिला प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। पटना में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई इलाकों को अति संवेदनशील माना जा रहा है।
कोरोना वायरस के जो 11 पॉजिटिव के सामने आए हैं उनमें से 6 पटना जिले के ही निवासी हैं। पटना के बाईपास फुलवारी शरीफ और पटना सिटी इलाके में इस वक्त सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है जबकि दीघा की एक महिला को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन फुलवारीशरीफ और पटना सिटी इलाके को अति संवेदनशील मान रहा है। पटना सिटी और फुलवारी के कुल 6 पंचायतों और वार्डों में रहने वाले लोगों को फिलहाल अधिकारियों की निगरानी में रखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा हुआ है और इसके लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने जिन इलाकों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है उनमें फुलवारी के कोरिआवां, सोरमपुर, गोनपुरा, भूसौला, दानापुर, नोसहा और ढिबरा पंचायत शामिल हैं। इसी तरह पटना सिटी के वार्ड नंबर 83, 65, 66, 67, 68 और कंकड़बाग के वार्ड नंबर 44 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा है कि जिन इलाकों में भी कोरोनावायरस के केस पॉजिटिव पाए गए हैं उन इलाकों को लेकर जिला प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है जिला प्रशासन की तरफ से वहां अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम की तैनाती की गई है और लोगों को घर में रहने को भी कहा गया है शनिवार को 24 साल की जिस महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया वह सनम अस्पताल की कर्मचारी है और पटना के गौरीचक की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला मुंगेर के उरम्बा गांव की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...