इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
09-Nov-2020 10:17 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. सोमवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने ए एन कॉलेज मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियोंके साथ मीटिंग की. इस बैठक में डीएम और एसएसपी ने कर्मियों और अफसरों को कई बड़े निर्देश दिए.
पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि और वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने ए एन कॉलेज मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग की. अधिकारीयों ने सभी प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मियों को निर्धारित स्थल पर ससमय उपस्थित होने और निर्धारित दायित्व का जवाबदेही से निष्पादन करने का निर्देश दिया.
मतगणना केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. इसके तहत प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग, हैंड सैनिटाइजर और केंद्र के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और समुचित सेनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है. नगर निगम के द्वारा मतगणना केंद्र के भीतर और बाहर व्यापक साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन साथ ही साथ फागिंग का कार्य किया गया है.

मतगणना परिसर में बिना पास वाले अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. मतगणना केंद्र में प्रवेश हेतु पास की व्यवस्था की गई है. मतगणना केंद्र परिसर में मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित किया गया है. प्रवेश द्वार पर ही जांच की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश नहीं करें.
मतगणना केंद्र के भीतर एवं बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके तहत 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था को टाइट किया गया है. मतगणना कार्य के शांतिपूर्ण संपादन और विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

इसके अतिरिक्त जगह जगह पर सीसीटीवी अधिष्ठापित किया गया है और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है. केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे ए एन कॉलेज केंद्र पर शुरू हो जाएगी.
मतगणना कार्य के सुचारू संपादन हेतु आयोग के दिशा निर्देश / मानक के अनुरूप विधानसभावार व्यवस्था की गई है. इसके तहत प्रत्येक विधानसभा के लिए दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं और प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है. मतगणना कार्य हेतु करीब 840 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
