बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Feb-2020 07:56 AM
PATNA: दिल्ली के शाहीन बाग के बाद अब पटना में भी सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनस्थल पर फायरिंग की घटना हुई है. यह घटना फुलवारीशरीफ के ईशापुर की है.
बाइक सवार लोगों ने की फायरिंग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि धरनास्थल के पास शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. लेकिन अच्छी बात रही की कोई इसमें घायल नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि 3 बाइक से आए सात लोगों ने फायरिंग की हैं. पुलिस उनकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज ले रही है.
28 दिन से हो रहा विरोध
ईशापुर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ 28 दिनों से धरना जारी है. यहां पर पहली बार फायरिंग की घटना हुई है. प्रदर्शन में शामिल होने वालों ने पुलिस को बताया है कि धरनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर अचानक फायरिंग शुरू हो गई. बाइक पर सवार असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिंग की और फिर ईशापुर राय चौक की तरफ भाग निकले. डीएसपी संजय कुमार पांडेय और थानेदार रफीकुर्रहमान देर रात तक मौके पर छानबीन में जुटे रहे. डीएसपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान हो गई है.