ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / पटना में ब्रेक हो रही है संक्रमण की चेन, सचिवालय और IGIMS से...

पटना में ब्रेक हो रही है संक्रमण की चेन, सचिवालय और IGIMS से राहत की खबर

05-May-2020 07:16 AM

PATNA : पटना के लोगों के लिए कोरोना से जुड़ी राहत की खबर हैं. जो कोरोना संक्रमण की चेन सचिवालय और IGIMS से शुरू हुई थी, वह ब्रेक हो रही है. रविवार को कटिहार में पोस्टेड पटना वाले जिस इंजीनियर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, उनकी पत्नी समेत संपर्क में आने वाले चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 

जिसके बाद से राहत की सांस ली गई है. सभी को क्वारेंटाइन किया गया था, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है. हालांकि इन सभी की दोबारा भी जांच कराई जाएगी.


वहीं पटना के IGIMS में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए गैस्ट्रो, नेफ्रो और एमडीआर टीबी विभाग के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन किया गया था. 14 दिन पूरा होने पर सभी की दोबारा जांच कराई जाएगी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ये लोग दोबारा अपनी सेवा देंगे. बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने पर संस्थान ने आठ विभागों के 20 डॉक्टर समेंत 60 कर्मी को क्वारेंटाइन कर दिया था. वहीं यहां काम करने वाले कई स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो गए थे.