ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / लोगों की जान से खेल रहे कोरोना संक्रमित BJP विधायक, पटना में दनादन...

लोगों की जान से खेल रहे कोरोना संक्रमित BJP विधायक, पटना में दनादन कर रहे चुनाव प्रचार

01-Nov-2020 02:44 PM

PATNA :  भारतीय जनता पार्टी के चमत्कारी विधायक अरुण सिन्हा लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. पटना के कुम्हरार सीट से भाजपा विधायक अरुण सिन्हा कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. भाजपा विधायक सरेआम स्वास्थ्य मंत्रालय और इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं.


भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण सिन्हा 28 अक्टूबर को पॉजिटिव पाए गए थे. वह अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह जनसंपर्क कर रहे हैं. जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. कई बार मीडिया में ख़बरें आने के बावजूद भी विधायक की आँख नहीं खुल रही है. बिना नेगेटिव रिपोर्ट आये ही वह लोगों से मिल रहे हैं.


जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह रिटर्निंग ऑफिसर से तत्काल इसकी जांच करा रहे हैं, अगर ऐसा हुआ तो उन्हें प्रचार से रोका जाएगा और विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार को प्रचार प्रसार का आखिरी दिन है. ऐसे में विधायक कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी अपनी जीत के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. मीडिया में खबर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 31 अक्टूबर को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस रिपोर्ट के बाद उन्होंने RT-PCR जांच करवाया है, जिसका रिपोर्ट अभी भी पेंडिंग पड़ा है.


एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव होने के बावजूद सिन्हा प्रचार कर रहे हैं और सिविल सर्जन की टीम ने उनके इस दावे पर उन्हें प्रचार करने की छूट दे दी कि एंटीजन टेस्ट गलत हो सकता है, इसलिए RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने तक उन्हें प्रचार करने दिया जाए.  RT-PCR की रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे का वक्त लगता है, तब तक वह प्रचार कर सकते हैं.  सिन्हा के एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है और ना ही उन्हें प्रचार से रोका गया है.