ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / पटना में BJP विधायक के गार्ड की गुंडई, कार पार्किंग को लेकर PMCH...

पटना में BJP विधायक के गार्ड की गुंडई, कार पार्किंग को लेकर PMCH के गार्ड से भिड़ा

10-Feb-2020 07:26 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां भाजपा विधायक के गार्ड की दादागिरी सामने आई है. महज कार पार्किंग को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गार्ड से भिड़ने की बात सामने आ रही है. गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद उत्पन्न होने की बात कही जा रही है. पीएमसीएच के गार्ड ने पार्किंग को लेकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है. 


घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां पीएमसीएच के पास भाजपा विधायक नितिन नविन के गार्ड और अस्पताल के गार्ड के बीच विवाद हुआ है. गाड़ी पार्किंग को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है. पीएमसीएच के गार्ड के मुताबिक विधायक की कार पार्क करनी थी. इस दौरान उन्होंने साइड में गाड़ी को लगाने की बात कही लेकिन विधायक के गार्ड उनसे उलझ पड़े. जिसके बाद दोनों ओर से बहस शुरू हो गया. हालांकि बीच-बचाव के बाद मामले को तुरंत शांत कराया गया. इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक नितिन नविन ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि पीएमसीएच के उपाधीक्षक से बातचीत कर उन्होंने खुद इस मामले को शांत कराया. 


बीजेपी विधायक नितिन नविन पटना में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में जख्मी हुए लोगों से मिलने के पीएमसीएच में पहुंचे थे. इस दौरान विधायक के गार्ड और हॉस्पिटल के गार्ड के आपस में उलझने की बात कही जा रही है. बता दें कि  पटना एसएसपी के मुताबिक जांच के दौरान पता चला की LPG लीक के कारण ब्लास्ट हुई थी. इस हादसे में तीन बच्चे समेत 7 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज पीएमसीएच में किया जा रहा है. सभी को बर्न इंज्यूरी है. इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.