ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / पटना में बिना मास्क पकड़ने जाने पर होगा कोरोना टेस्ट, पॉजिटिव मिलने के...

पटना में बिना मास्क पकड़ने जाने पर होगा कोरोना टेस्ट, पॉजिटिव मिलने के बाद सीधे भेजा जाएगा आइसोलेशन सेंटर

19-Sep-2020 08:31 AM

PATNA: राजधानी पटना में बिना मास्क के चलने वालों की खैर नहीं है. अगर वह बिना मास्क के पकड़े जाते हैं तो उनको सिर्फ फाइन लेकर छोड़ा नहीं जाएगा, बल्कि उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा. अगर वह पॉजिटिव मिले तो उनको सरकारी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा. 

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जा सकेंगे घर

बिना मास्क के जांच के दौरान अगर आप निगेटिव मिले तो आप घर जा सकते हैं. अगर पॉजिटिव मिले तो सीधे आपको सरकारी आइसोलेशन सेंटर भेजा जाएगा.  इसको लेकर पटना डीएम ने अलग से टीम का गठन कर दिया है. 

कैंप लगाकर होगा टेस्टिंग

पटना के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कैंप लगाया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से कोरोना का टेस्ट कराया जाएगा. इसके बारे में पटना डीएम कुमार रवि ने बताया कि सब्जी मंडी, बस स्टैंड, मॉल और मार्केट वाले जगहों पर अभियान चलाकर कोरोना टेस्ट किया जाएगा. गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर, खलासी और सवार पैसेंजर भी बिना मास्क के दिखेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मार्केट और वेंडर जोन में बगैर मास्क पहने दुकानदारों और ग्राहकों के मिलने पर 3 दिनों के लिए मार्केट और वेंडर जोन बंद किया जाएगा. मार्केट बंद कराने का आदेश एसडीओ देंगे.