ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बड़ी खबर : पटना में 7th क्लास की बच्ची के साथ गैंगरेप, पत्रकार...

बड़ी खबर : पटना में 7th क्लास की बच्ची के साथ गैंगरेप, पत्रकार नगर थाना के पास लोगों ने की आगजनी

27-Feb-2020 10:05 PM

By Rahul Singh

PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक स्टूडेंट के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. इस वक्त भारी संख्या में पत्रकार नगर थाना के पास पहुंचे आक्रोशित लोग थाना के बाहर आगजनी कर रहे हैं. पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है. 


वारदात राजधानी पटना के पत्रकार थाना इलाके की है. जहां मांझी पार्क के पास बदमाशों ने 7th क्लास की बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के बाद मासूम बच्ची काफी डरी-सहमी सी है. बच्ची अपने परिजनों को पीड़ा बताई है. पूरी घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. भारी संख्या में थाने के बाहर पहुंचे लोग आगजनी कर रहे हैं. 


घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पहले पुलिसवलों दी थी. अब रेप की वारदात सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. आक्रोशित लोग मार्केट को बंद करवा रहे हैं. दुकानों का शटर गिराया जा रहा है. स्थानीय थाना की टीम नाराज लोगों को समझाने में जुटी हुई है.