ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

पटना में अपार्टमेंट के छठी मंजिल से गिरी मैट्रिक की छात्रा, हादसे पर सस्पेंस कायम

पटना में अपार्टमेंट के छठी मंजिल से गिरी मैट्रिक की छात्रा, हादसे पर सस्पेंस कायम

29-Apr-2020 07:38 AM

PATNA : पटना में एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल से मैट्रिक के एक छात्रा के गिरने से सनसनी फैल गयी। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में सस्पेंस बना हुआ है कि छात्रा ने प्रताड़ना के चलते खुद कूद कर जान देने की कोशिश की या उसकी हत्या की कोशिश की गयी। फिलहाल लड़की बेहोश है होश में आने के बाद ही राज से पर्दा उठ सकेगा। 


घटना पटना के कंकड़बाग  थाने के आरएमएस कॉलोनी के जमुना टावर अपार्टमेंट की है। जहां एक किशोरी सुबह अपार्टमेंट की छठी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर पड़ी। बेहोशी की हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी अभी कुछ भी कहने की हालत में नहीं है होश आने पर पटा चल सकेगा।इस बीच उसके परिजनों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 


मौके पर मौजूद लोगों की माने तो किशोरी कई साल से अपार्टमेंट की छठी मंजिल के फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में रहकर दाई का काम करती थी और पढ़ती भी थी। इसी साल उसने मैट्रिक की परीक्षा भी दी थी। मंगलवार को अचानक वह छठी मंजिल से नीचे गिर गयी। उसकी चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा थी कि घटना के पीछे प्रताड़ना का मामला भी हो सकता है। लोगों का कहना है कि प्रताड़ना के चलते लड़की ने या तो कूद कर जान देने की कोशिश की है या फिर साजिशन घटना को अंजाम दिया गया है।