बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-Sep-2023 07:12 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ट्रैफिक पुलिस के तरफ से राजधानी पटना में अगस्त महीने में 3,32,469 वाहनों का जुर्माना काटा गया है। इस दौरान चार करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। ये सभी कारवाई सीसीटीवी कैमरे और एचएचडी डिवाइस के जरिए काटे गए चालान पर किया गया है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक यातायाक कार्यालय ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने अब नया फाइन चार्ज जारी किया है। जिसके मुताबिक गाड़ी के साइज के हिसाब से जुर्माना पड़ेगा। मतलब ये कि बड़ी गाड़ी तो बड़ा जुर्माना, छोटी गाड़ी तो कम से कम एक हजार जुर्माना।
उन्होंने बताया कि अभी तक नियमों का उल्लंघन करने पर हर वाहन के लिए एक समान जुर्माना था। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। और बाइक, कार, ट्रक और भारी वाहनों के लिए अलग फाइन तय किया गया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करने पर भी 5 हजार तक का जुर्माना है।
वहीं,राजधानी पटना में सिर्फ रक्षाबंधन के दिन यानी 31 अगस्त को ही 644 वाहनों पर 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। वहीं रॉन्ग साइड पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। 25 वाहनों से एक लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। जबकि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ भी 1 सितंबर को 31 वाहनों को जब्त किया गया। जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जी रही है।
इधर, अब अगले 7 दिनों तक गाड़ी पर काला शीशा लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अपील की गई है कि वाहन चालक वाहनों पर काले शीशे न लगाएं।