ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / पटना : गन प्वांइट पर 6 लाख से अधिक की ज्वेलरी व...

पटना : गन प्वांइट पर 6 लाख से अधिक की ज्वेलरी व कैश की लूट, कदम कुआं थाना क्षेत्र का मामला

13-Dec-2021 03:08 PM

PATNA : राजधानी पटना में अपराध कम नहीं हो रहे हैं. आये दिन लूट हत्या और चोरी घटनाएं सामने आ रही है. ताजा घटना पटना के कदमकुआं के संत विहार अपार्टमेंट में लूट की है. मामला कदम कुआं थाना क्षेत्र का है, जहां 6 लाख से अधिक की ज्वेलरी व कैश की लूट हुई है. लूट को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये. पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है.


अब तक मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी लोहानीपुर स्थित संत विहार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 202 में अपराधियों ने गन प्वांइट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. चोर हथियार के बल पर घर से लाखों का सामान लेकर फरार हो गये. 


दरअसल पेशे से एमआर की नौकरी करने वाले अरुण कुमार अपनी पत्नी और अपने बच्चों के साथ इस अपार्टमेंट में रहते हैं. अरुण जब अपने जॉब पर चले गए तो दिनदहाड़े हथियार के बल पर घर में घुसे चोरों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है. 


इस घटना को लेकर पीड़िता अंजलि चौधरी ने बताया कि घर का सारा काम खत्म करने के बाद रोज की तरह पति के ऑफिस चले जाने के बाद वह बच्चों का धोया हुआ कपड़ा सुखाने के लिए अपार्टमेंट के छत पर ताला मारकर गई थी.


इसी दौरान फ्लैट के अंदर हथियार लेकर घुसे एक अन्य युवक ने उसके अलमारी को तोड़ दिया और अलमारी में रखे छह लाख रु के गहने और एक लाख रुपय कैश को निकाल हथियार का भय दिखाकर भाग निकला. 


अपराधियों ने हथियार के बल पर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल अंजलि के पति ने इस पूरे मामले की जानकारी कदमकुआं थाने को दी है और कदमकुआं थाने की टीम ने चोरों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को संभालने की कवायद भी शुरू कर दी है.