ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / कोरोना संकट के बीच पटना में कौवों का मरना है जारी, कई हिस्सों...

कोरोना संकट के बीच पटना में कौवों का मरना है जारी, कई हिस्सों में 50 कौवे मरे

22-Mar-2020 07:15 AM

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे के बीच राजधानी पटना में कौवों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। पटना के कई हिस्सों में अब तक 50 से ज्यादा कौवे मरे पड़े मिले हैं। पटना में मरे पाए गए कौवों के अंदर पहले ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। अब नए सिरे से पशु उत्पादन स्वास्थ्य संस्थान ने कौवों का सैंपल इकट्ठा कर टेस्ट के लिए भेजा है। 


पटना के मनेर, संपतचक, कंकरबाग, हनुमान नगर, सरदार पटेल चौक, हाईकोर्ट परिसर, हवाई अड्डा और वेटनरी कॉलेज इलाके में शनिवार को भी बड़ी संख्या में कौवे मरे मिले। कौवों के मरने से पटना हाईकोर्ट में भी हड़कंप की स्थिति है और माना जा रहा है कि सोमवार को हाईकोर्ट को बंद किए जाने पर फैसला भी हो सकता है। 


कौवों की मौत की जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम इन इलाकों में पहुंची और मरे पड़े कौवों को जांच के लिए अपने साथ ले गई। पशुपालन विभाग की टीम ने दानापुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, बुद्धा कॉलोनी, राजेंद्रनगर, कुर्जी बालू पर समेत लगभग दर्जनभर जगहों पर सैनिटाइजेशन ड्राइव भी चलाया है। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ रणधीर कुमार ने कहा है कि विभाग कौवों की मौत को लेकर सचेत है इसलिए लगातार इसका सैंपल टेस्ट कराया जा रहा है।