Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Amrit Bharat Express : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात: अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंग Bihar reservation history : बजट सत्र में आरक्षण पर फिर बहस, जानिए बिहार में पहली बार कब लागू हुई थी अपनी आरक्षण नीति
29-May-2021 10:10 PM
PATNA : कोरोना मरीजों और उनके परिजनों के लिए श्री पप्पू यादव के निर्देशानुसार शुरू हुए अनिश्चितकालीन कालीन लंगर के तहत आज लगातार 26वें दिन भी जन अधिकार सेवा दल ने आज पटना के पीएमसीएच, एनएमसीएच, एम्स, आईजीआईएमएस, महावीर वात्सल्य संस्थान, गांधी मैदान के आस पास फूटपाथ, रैन बसेरा में रह रहे लोगों के साथ बारिश की वजह से जल जमाव में फंसे लोगों के बीच भी भोजन वितरण किया गया. सेवा का यह कार्य आगे भी चलता रहेगा. उक्त बातें आज जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह सेवा दल के प्रभारी राजू दानवीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही.

राजू दानवीर ने कहा कि चक्रवाती तूफान यास से राजधानी पटना के कई इलाके जलमग्न हो गये. उन इलाकों में झुग्गियों में रहने वाले लोगों और रिक्शा व ठेला चालकों के लिए भोजन का संकट उत्पन्न हो गया. ऐसे में सेवा दल की कई टीम उनलोगों तक भी खाना पहुंचा रही है. हम खुद भी अस्पतालों के साथ - साथ सड़क के किनारे रहने वाले लोगों के बीच लगातार भोजन वितरण कर रहे हैं. दानवीर ने दो दिनों की बारिश में पटना की बदहाल हालत पर प्रदेश की सरकार को खूब सुनाया और कहा कि कथनी और करनी में डबल इंजन की सरकार आसमान जमीन का अंतर है. यह कोरोना काल में दिखा और अब एक दो दिन की बारिश में जलजमाव में दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि पटना को स्मार्ट सिटी बनाने वाली एनडीए सरकार ने इस ऐतिहासिक शहर को बदहाल सिटी जरुर बना दिया है. तभी इतनी बारिश में एनएमसीएच जैसे अस्पताल में पानी भर जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है, वरना आज एक सेवक श्री पप्पू यादव को सेवा करने से रोकने के लिए जेल नहीं भेजती.आज देश - प्रदेश के तमाम लोग उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन ये कुछ न कर पाने वाली सरकार उन्हें गलत तरीके से फंसा कर जेल में रखा है. हम उनकी अविलम्ब रिहाई की मांग करते हैं.
