ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना में दो बस स्टैंड के बाद अब तीसरे की तैयारी, जमीन अधिग्रहण...

पटना में दो बस स्टैंड के बाद अब तीसरे की तैयारी, जमीन अधिग्रहण के बाद निर्माण कार्य होगा शुरू

13-Nov-2021 06:29 PM

PATNA: पटना में अभी दो बस स्टैंड हैं जहां से लोग बस पकड़ते हैं और अपने गंतव्य स्थान तक जाते हैं। एक तो गांधी मैदान स्थित बांकीपुर सरकारी बस स्टैंड है और दूसरा बैरिया स्थित पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस स्टैंड। लेकिन यह जानकर खुशी होगी की अब तीसरे बस स्टैंड की तैयारी सरकार कर रही है।


दोनों बस स्टैंड से भार को कम करने के लिए जल्द ही नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होगा। तीसरे बस स्टैंड को एम्स के पास बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जमीन भी चिन्हित किया जा चुका है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का भी काम पूरा होगा। पटना एम्स हॉस्पिटल के पास बस स्टैंड बन जाने से औरंगाबाद, सासाराम, विक्रमगंज, बक्सर, आरा, पालीगंज, भभुआ जाने में आसानी होगी। 


इन जिलोंं के लिए बसें यही से मिलेगी। जिससे बैरिया बस स्टैंड का भार कम होगा। क्यों कि अभी करीब दो हजार बसे यहां से रोज खुलती है। एम्स के पास यदि तीसरा बस स्टैंड बन गया तब करीब 500 बसों का लोड कम हो जाएगा।  आने वाले दिनों में यदि यह बस स्टैंड तैयार हो गया तब सिलीगुड़ी, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली, वाराणसी, कोलकाता, गोरखपुर, लखनऊ आदि शहरों के लिए भी यही से बसें खुलेंगी। 


जमीन अधिग्रहण कर लिए जाने के बाद पहले बाउड्री का काम पूरा किया जाएगा। जिसके बाद बस अड्डा का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि मीठापुर बस स्टैंड को बंद कर दिया गया है। बस स्टैंड को बैरिया शिफ्ट किया गया है। वहां लगने वाली सारी बसों का परिचालन अब बैरिया से हो रहा है। वही गांधी मैदान से सरकारी बसों का परिचालन किया जा रहा है। अब आने वाले दिनों में लोगों को तीसरा बस स्टैंड मिल जाएगा।