Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
26-Oct-2020 06:43 PM
PATNA : महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए सरकार तमाम कोशिशों में जुटी रहती है. लेकिन इसके बावजूद भी महिलाओं के साथ तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके की है. जहां सालिमपुर थाना के सैदपुर गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू विवाद से परेशान होकर ये बड़ा कदम उठाया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घर में चीख चीत्कार मची हुई है.
उधर घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची सालिमपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि तीनों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि इस घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.