NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
12-Dec-2021 07:08 PM
PATNA: बिहार में कोरोना का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वही पटना के 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना के एजी कॉलोनी में 7 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं जिसमें एक मासूम भी शामिल है। एक साल के मासूम सहित 15 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि खुद पटना सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने की है।
बिहार में आए दिन कोरोना पॉजिटिव केसेज सामने आ रहे हैं। आज रविवार को सबसे अधिक केस मिले हैं। पटना के एजी कॉलोनी में कुल 7 संक्रमित मिले हैं। इसमें एक साल का बच्चा भी शामिल है। पटना का AG कॉलोनी हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि AG कॉलोनी में शादी थी जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे और इसी कारण संक्रमण फैल गया।
पटना में 24 घंटे के भीतर 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें पंचमुखी मंदिर इलाके के 46 वर्षीय महिला,पटेल नगर के 66 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही आशियाना-दीघा में 19 साल की युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। पटना के भूतनाथ आश्रम रोड में 71 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहटा में 24 साल के युवक और इसोपुर में 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वही फतुहा में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।
बिहार में 24 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिसमें बेगूसराय में 41 वर्षीय व्यक्ति,बेगूसराय में 45 वर्षीय महिला,दरभंगा के बहादुरपुर में 53 वर्षीय महिला,सीतामढ़ी के सोनबरसा में 45 व्षीय महिला और साहिबगंज में 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है। इतनी संख्या में लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।