ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

पटना में मकान बनाना है तो नक्‍शे के लिए यहां करें आवेदन, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

03-Jun-2022 10:13 AM

PATNA: राजधानी पटना में अगरआप मकान बनाना चाहते है तो एक अच्छी खबर सामने आई है। जहां आप नगर निगम के एक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के मार्गदर्शन मिलने के बाद नगर निगम ने इस पोर्टल का निर्माण किया है। विभाग ने इसके लिए 26 मई को ही अनुमति दे दी है। नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पराशर ने बताया कि फरवरी में नई नियम बनाई गई है। 10 अप्रैल के पहले पोर्टल बना लिया गया था। विभाग से मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण पोर्टल को नियमित रूप से चालू नहीं किया गया था।


आवेदन के बाद होगा जांच 

बताया जाता है कि 31 मार्च के पहले आए सभी आवेदन का निष्पादन कर दिया गया था। अभी तक लहभग 200 आवेदन लंबित है। लेकिन अब सभी आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। भवन के नक्शा बनाने में अब कोई परेशानी नहीं आएगी। आवेदन के बाद स्थल की जांच भी की जाएगी, जिसके बाद नक्शा की स्वीकृति जांच के बाद दी जाएगी। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


अब नहीं होगी मकान बनाने में परेशानी 

नए नियम के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग में वास्तुविद को निबंधन कराना था। इसी वजह से नक्शा बनाने का काम ठप पड़ा था। विभाग के मार्गदर्शन के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। काफी समय से लोग परेशान थे और पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे थे। आवेदन पोर्टल के माध्यम से ही करना होगा। 


बता दें कि नगर निगम ने आफलाइन प्रक्रिया को क्षेत्र में बंद कर दिया है। जबकि राज्य के अन्य नगर निकायों में आफलाइन नक्शा के लिए आवेदन लेने की व्यवस्था है। फिलहाल, अभी पटना में ही पोर्टल के माध्यम से नक्शा के लिए आवेदन आ रहे हैं।