ब्रेकिंग न्यूज़

कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग

पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में 2 यात्रियों की मौत,दौड़ती ट्रेन में मदद के लिए चिल्लाते रहे यात्री, जानिए क्या है पूरा मामला

 पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में 2 यात्रियों की मौत,दौड़ती ट्रेन में मदद के लिए चिल्लाते रहे यात्री, जानिए क्या है पूरा मामला

21-Aug-2023 12:02 PM

By First Bihar

PATNA : पटना से कोटा जा रही पटना -कोटा एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब इस ट्रेन में यात्रा कर रहे 90 यात्रियों के एक जत्थे में से 2 यात्रियों की मौत हो गई और 6 अन्य बीमार हो गए। इस दौरान रेलवे के स्टाफ ने भी यात्रियों की बिगड़ रही हालत पर ध्यान नहीं दिया, जबकि इस दौरान स्लीपर कोच में चेकिंग टीम के सदस्य भी पहुंचे होंगे।


दरअसल, पटना - कोटा एक्सप्रेस एक्सप्रेस में 90 तीर्थयात्रियों के दल के सदस्य ट्रेन के कोच संख्या एस-1, एस-2, एस-3 में सवार थे। तीनों ही कोचों में सवार यात्रियों की तबीयत रात का खाना खाने के बाद बिगड़ी थी। सहयात्री मीनाराम ने बताया कि ज्यादातर यात्रियों ने रात में खाना खाया था। अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में यात्रियों की मौत की वजह डिहाइड्रेशन बताई जा रही है। 


वहीं, रेलवे आगरा मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पटना कोटा एक्सप्रेस से सूचना मिली थी। उसके बाद टीम भेजी गई। जिसमें यह सामने आया है कि  इस घटना में  2 यात्रियों की मौत हो गई है और 5 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर के मुताबिक मौत का कारण डिहाइड्रेशन है। ये सभी 90 यात्री छत्तीसगढ़ के रायपुर से काशी गए थे और वहां से पटना-कोटा एक्सप्रेस से मथुरा जा रहे थे। बीमार हुए 6 यात्रियों में से 5 लोगों को आगरा के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि छठे शख्स का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 


इधर,आगरा डिविजन की सीपीआरओ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि -रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों के बीमार होने की सूचना मिली. ये सभी एसी डिब्बों में यात्रा कर रहे थे। आगरा  कैंट रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने करीब 62 साल की एक महिला और 65 साल के एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। इसी जत्थे के पांच अन्य यात्रियों का इलाज चल रहा है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि इसकी असली वजह क्या है।