Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
13-Apr-2021 07:26 AM
PATNA : रीयल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा ने पटना में बिल्डरों की मनमानी पर अपना एक्शन जारी रखा है। रेरा ने ग्राहकों की शिकायत पर अब एक और रियल स्टेट कंपनी पर एक्शन लिया है। पटना के गृह वाटिका होम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ताज़ा कार्रवाई की गई है। अथॉरिटी ने अपने अंतरिम आदेश में कंपनी के चार प्रोजेक्टों में संपत्ति बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
रेरा ने पटना, फुलवारीशरीफ, दानापुर और बिहटा के रजिस्ट्रार को संपत्ति के निबंधन रोकने के लिए लिखा है। अथॉरिटी ने कहा है कि वीआईपी रेजिडेंसी, पुष्प वाटिका, कमल कॉम्पलेक्स, उर्मिला वाटिका एवं अन्य प्रोजेक्ट जो ग्रीन वाटिका होम्स द्वारा बनाए जा रहे हैं, उनमें बिक्री नहीं होगी। रेराने कंपनी के खातों के बारे में भी पूरी की जानकारी मांगी है। असल में इस कंपनी के खिलाफ ग्राहकों ने शिकायत की थी।
गृह वाटिका होम्स के खिलाफ रचना द्विवेदी, नवनीत कुमार, रविंद्र कुमार सिन्हा, अमजद अली, तारिक जमील ने रेरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी रेरा के कानूनों का उल्लंघन कर रही है। ग्राहकों के पैसे की वापसी नहीं की जा रही । इसके बाद रेरा ने यह कार्रवाई की है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।