ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / पटना की गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, बिना बैंड-बाजा और बाराती के...

पटना की गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, बिना बैंड-बाजा और बाराती के ग्रामीणों ने करा दी शादी

03-Jul-2022 02:01 PM

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां रात के अंधेरे में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना भारी पड़ गया। घटना पालीगंज के खिरीमोड़ थाना का है। यहां शनिवार की देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों प्रेमी युगल घर से भागने की फिराक में थे। तभी ग्रामीणों ने युवक और युवती को पकड़ लिया और गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी।


बताया जा रहा है कि अरवल निवासी सत्येंद्र पंडित का बेटा अनिल कुमार शनिवार की देर रात पालीगंज स्थित एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात दोनों घर छोड़कर भागने की फिराक में थे। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।


गांव की प्रतिठा और मान मर्यादा को देखते हुए ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। जिसके बाद बिना बैंड बाजा और बारातियों के दोनों प्रेमी युवक की गांव के मंदिर में शादी करा दी गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस की मानें तो दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली है।