दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
27-Aug-2022 09:51 AM
PATNA : राजधानी पटना के थानेदार सेक्सटॉर्शन गिरोह की रडार पर हैं। यह गिरोह पटना के थानेदारों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस गिरोह के शातिर सदस्य राजधानी पटना के विभिन्न थानों के सरकारी मोबाइल नंबरों पर फोन कर थानाध्यक्षों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं थानेदारों से अश्लील चैट के अलावा गिरोह के सदस्यों द्वारा लड़कियों से वीडियो कॉल भी कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के चार थानों के सरकारी नंबर पर इस गैंग के द्वारा अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल किया जा चुका है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही के सरकारी नंबर पर गिरोह के सदस्यों ने मैसेज किया। अश्लील मैसेज को देख थानेदार ने उसे जैसै ही डिलीट करने जा रहे थे तभी वीडियो कॉल कर उन्हें ट्रैप करने की कोशिश की गई।
जब पाटलिपुत्र थानेदार ने मामले की जांच पड़ताल की तो सारा माजरा उनकी समझ में आ गया। जिस नंबर से पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष एसके शाही को मैसेज आया था वह ओडिशा का है और राजस्थान में बैठकर गिरोह के सदस्य थानेदार को अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि थानों के सरकारी नंबरों पर अमूमन थानेदार की डीपी लगी होती है। बावजूद इसके गिरोह के सदस्य जानबूझकर उन्हें ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 1 साल में करीब 150 ऐसे मामले पटना में सामने आ चुके हैं।