ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना के साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख

पटना के साड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख

21-Nov-2021 08:27 AM

पटना : बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहाँ के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बाकरगंज सोनार मंडी में रूपक विजेन कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर मनोज कुमार की बजरंग लाल कपड़े के गोदाम में शनिवार की देर रात भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया. साड़ी का गोदाम धू-धूकर जलने लगा. इस वजह से आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई. शोर मचाते हुए लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. सूचना के बाद दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म सहित दमकल की आठ गाड़ियों के साथ अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए.


मिली जानकारी के मुताबिक गोदाम में लगी आग की चपेट में आने से कॉम्प्लेक्स की सातवीं मंजिल पर कई और दुकानों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर टाउन एएसपी अमित रंजन कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे रहें। वहीं 40 से अधिक फायरमैन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं. गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये की कीमती साड़ियां जलकर नष्ट होने का अनुमान है. आग कैसे लगी, देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका था. हालांकि अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ है.


बताया जा रहा है कि बाकरगंज सोनार मंडी के रूपक विजेन कॉम्प्लेक्स सात मंजिल का है. इसकी छठीं मंजिल पर साड़ी का गोदाम सहित कई दुकानें भी हैं. प्रथम तल से लेकर छठीं मंजिल में सोने-चांदी, कपड़े सहित करीब 36 से अधिक दुकानें मौजूद हैं. बता दें कि कॉम्प्लेक्स के बगल में रिपब्लिक होटल व होंडा सांई शोरूम भी है. साड़ी गोदाम में लगी आग के बाद बिजली विभाग की ओर से इलाके की बिजली काट दी गई. इसके चलते आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया. देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था.