ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना : साईं इन्क्लेव में फ्लैट की खरीद-बिक्री पर रोक, रेरा ने अनु...

पटना : साईं इन्क्लेव में फ्लैट की खरीद-बिक्री पर रोक, रेरा ने अनु आनंद कंस्ट्रक्शन की गड़बड़ी पकड़ी

19-Oct-2021 09:57 AM

PATNA : राजधानी पटना के रियल एस्टेट सेक्टर में कंस्ट्रक्शन कंपनियों की गड़बड़ी को लेकर रेरा इन दिनों खासा तक नजर आ रहा है। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा ने पटना के एक और बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट पर फिलहाल रोक लगा दी है। अनु आनंद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट साईं एनक्लेव के फ्लैटों की खरीद बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। साईं इन्क्लेव प्रोजेक्ट दानापुर के मुस्तफापुर में है और इसमें बड़ी तादाद में फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। 


दरअसल रेरा ने अनु आनंद कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से की गई गड़बड़ी को पकड़ते हुए खरीद बिक्री पर रोक लगाई है। खगौल नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता ने पिछले दिनों रेरा के निर्देश पर प्रोजेक्ट की जांच की थी। इसमें यह बात सामने आई कि आर्किटेक्ट रमन कुमार ने केवल 6113 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध होने के बावजूद 73653 वर्ग मीटर जमीन के प्रोजेक्ट का नक्शा पास कर दिया। 


रेरा के सामने दामिनी मौर्या की तरफ से एक याचिका दी गई थी। इस पर फैसला देते हुए साईं एंक्लेव के फ्लैट की खरीद बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दे दिया गया है। राज्य सरकार के विजिलेंस कमिश्नर और नगर निगम के विजिलेंस पदाधिकारी से भी कार्रवाई का आग्रह किया गया है। रेरा के अनुसार आवंटी दामिनी बनाम अनु आनंद कंस्ट्रक्शन प्रालि. मामले में रेरा की सिंगल बेंच ने बिल्डर के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें महिला के फ्लैट का आवंटन रद्द कर दिया गया था। बेंच ने कहा कि आवंटी को बैंक से लोन के लिए आवश्यक कागजात उपलब्ध कराना बिल्डर की जिम्मेदारी है।