ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Home / news / पटना के प्राइवेट स्कूलों पर सरकार ने कसा शिकंजा, फीस बढ़ाने पर थमाया...

पटना के प्राइवेट स्कूलों पर सरकार ने कसा शिकंजा, फीस बढ़ाने पर थमाया नोटिस

17-May-2020 08:49 AM

PATNA : सात प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने पर क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने पटना के 5 और स्कूलों को शनिवार को नोटिस भेजा है। इनमें ज्ञान निकेतन हाई स्कूल गोला रोड, आरपीएस गर्ल्स स्कूल खगौल रोड, द मालीनियाई स्कूल भागवत नगर, सरस्वती रेसीडेंशियल स्कूल बेली रोड और पटना दून पब्लिक स्कूल बेली रोड शामिल है।


नोटिस में आरडीडीआई ने कहा है कि सत्र 2020-21 में आपके स्कूल द्वारा सात प्रतिशत से अधिक शुल्क बढ़ाया गया है जो निजी विद्यालय शुल्क विनियम अधिनियम 2019 का उल्लंघन है। इसलिए एक सप्ताह के अंदर जवाब दें कि आपके द्वारा शैक्षणिक एवं अन्य शुल्क में निर्धारित सात प्रतिशत की अधिक वृद्धि किस परिस्थिति में की गयी है। इसकी रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।


स्कूलों को यह भी कहा गया है कि सत्र 2019-20 और 2020-21 में शिक्षण शुल्क से संबंधित अन्य जानकारी वेबसाइट पर 31 मार्च तक अपलोड करनी थी जो नहीं की गयी। इसका कारण भी बताएं।फीस बढ़ाने पर अबतक पटना प्रमंडल के 29 स्कूलों को नोटिस दिया जा चुका है। इनमें से अबतक एक दर्जन स्कूलों ने ही जवाब दिया है। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन स्कूलों ने सात प्रतिशत से अधिक की है, उनपर कार्रवाई होगी। फीस वृद्धि वापस लेनी होगी, नियम के खिलाफ स्कूल नहीं जा सकते ।