Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
28-Apr-2021 07:16 AM
PATNA : कोरोना महामारी अब केवल शहरों में ही सक्रिय नहीं है बल्कि ग्रामीण इलाके भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पटना के पालीगंज इलाके में कोरोना ने कहर बरपाया है। पालीगंज प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह में संक्रमित और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 56 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक में सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बीडीओ ने बताया पंचायतों के मुखियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में कोरोना और उसकी दहशत से 56 लोगों की जान चली गई।
पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में जांच करने पर हर तीसरा-चौथा आदमी पॉजिटिव निकल रहा है। बावजूद लोग बेखौफ अंदाज में बाजार में खरीदारी करते घूमते नजर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग कहीं दिख नहीं रही है। ज्वेलरी, किराना व कपड़ों की दुकानों सहित मॉल में एक साथ कई लोग दिखते हैं। कोरोना की दूसरी लहर पहली से ज्यादा खतरनाक है। हर दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आसपास के दो सौ गांवों का मुख्य बाजार होने के कारण हर दिन यहां है भीड़ उमड़ती है। शादी-विवाह का मौसम भी चल रहा है। जिसकी वजह से बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा है।
प्रखंड कार्यालय से जारी पंचायतवार मृतकों का आंकड़ा बताता है कि जमहारु- इमामगंज पंचायत में 16 लोगों की मौत हुई। मसौढा-जलपुरा में 6 लोगों की मौत हुई। महाबलीपुर पंचायत में 8 लोगों की मौत हुई। मेरा-पतौना व खिरीमोड में 8 लोगों की मौत हुई। रामपुर-नगवां पंचायत में 10 लोगों की मौत हुई है। भेरहरिया-सियारामपुर पंचायत में 8 लोगों की मौत हो गयी है।